असली app की तस्वीरों के साथ पूरी guide। तीर के बटन से आगे बढ़िए — या swipe कीजिए।
📲 Install🔑 Sign in📞 Forward💬 CallsStep 1 · Android
Android: जो APK file आपको WhatsApp पर मिली है, उसे खोलिए → "Install" दबाइए। "Unknown apps" का सवाल आए तो Allow कर दीजिए।
iPhone: Safari में app.sunosathi.com खोलिए → Share बटन → Add to Home Screen.
पहली बार खुलने पर Microphone और Notifications — दोनों Allow कीजिए। 🎤 = आपकी आवाज़ caller तक, 🔔 = call की ring आप तक।
Step 2
यह पहली screen है — यहाँ app खुद दिखाता है कि call कैसी दिखेगी: माँ बोलती हैं, शब्द screen पर आते हैं।
नीचे "Sign in · साइन इन" दबाइए।
Step 3
आपको WhatsApp पर email और password मिला होगा — वही यहाँ डालिए।
नहीं मिला? sunosathi.com पर pilot join कीजिए, हम आपको personally setup कर देंगे।
Step 4 · सबसे ज़रूरी
Home पर यह code दिखेगा। अपने phone के dialer से इसे एक बार dial कीजिए:
**21*07971442451#
बस! अब आपके अपने नंबर के सारे calls SunoSathi में आएँगे। (बंद करना हो तो ##21# dial कीजिए।)
Step 5
Phone लगातार vibrate करेगा और lock screen पर भी दिखेगा — app बंद हो तब भी।
हरा बटन = उठाइए · लाल बटन = मना कीजिए
Step 6
Caller के शब्द live आते हैं — हिन्दी, ગુજરાતી, English, Hinglish, अपने आप पहचान कर।
अक्षर छोटे लगें? ऊपर A− / A+ दबाइए।
Step 7
बोलिए — caller आपकी आवाज़ सीधे सुनेगा।
या type कीजिए — नीचे लिखिए, caller एक second में natural आवाज़ में सुनेगा।
या ऊपर के बटन — हाँ · ना · ठीक है · रुकिए — एक दबाने पर बोल दिया जाता है।
Step 8
Type करना मुश्किल हो तो 🖼️ दबाइए — तस्वीर दबाते ही पूरा वाक्य बोल दिया जाता है। पढ़ना-लिखना ज़रूरी नहीं।
Step 9
Settings → My voice — type करने पर caller को जो आवाज़ सुनाई देती है, वो आप चुनिए (महिला/पुरुष)।
⚠️ ज़रूरी tip: Android Settings → Apps → SunoSathi → Battery → Unrestricted — ताकि ring कभी miss न हो।
बस इतना ही 🙏
कोई दिक्कत हो? App में Home → Contact us से WhatsApp कीजिए — typing से ही बात होगी।
App खोलिए →